फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The country needs scientists, so budget for scientific innovation

देश को वैज्ञानिकों की जरूरत, इसलिए साइंटिफिक इनोवेशन के लिए बजट

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The country needs scientists, so budget for scientific innovation
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदों के परिजनो - फोटो : BALLIA
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को बलिया पहुंचे। शेरे बलिया चित्तू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भूपेंद्र यादव ने अमृत काल में भारत के अच्छे नागरिक बनने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए थोड़े समय के लिए सिर्फ उत्साहित होने वाला अवसर नहीं है, बल्कि संकल्प का अवसर है। वंदेमातरम की कुछ पंक्तियों के व्याख्या करते हुए स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटी के प्रति सम्मान और देश के अच्छे नागरिक बनने को प्रेरित करने वाला संदेश दिया। केंद्रीय वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सबसे पहले गांव-गांव, घर-घर स्वच्छता का संदेश दिया, दूसरा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड दिया, तीसरा देवियों के सम्मान के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया, और चौथा पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन के लिए लाइफ का नारा देते हुए धरती के अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। घर-घर तिरंगा लगाने के पीछे उद्देश्य यही है कि हम अपने उन महापुरुषों व वीर जवानों को याद करना है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई और उसके बाद देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। यह भी संकल्प दिलाया कि तिरंगा लगाने के साथ अपने घर और गांव को स्वच्छ भी रखना है। बेटियों का हमेशा सम्मान करना है। देश डिजिटल क्रांति के माध्यम से तकनीकी रूप से मजबूत होने को अग्रसर है। देश को सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों की भी जरूरत है। इसलिए पहली बार साइंटिफिक इनोवेशन के लिए प्रधानमंत्री ने बजट का प्राविधान किया।
विज्ञापन

चित्तू पांडेय के नाम पर बलिया को मिले बड़ी संस्था
बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी का जब भी इतिहास लिखा जाएगा, वह बलिया के बिना अधूरा ही रहेगा। बताया कि किस तरह बलिया पांच वर्ष पूर्व ही आजाद हो गया था। केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री के माध्यम से चित्तू पांडेय के नाम पर ऐसी संस्था बलिया को दिलवाएं, जिस पर हम सब को भी गर्व हो और उसका लाभ बलियावासियों को मिल सके। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस ऐतिहासिक धरती पर पैदा होना ही सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर देशवासियों ने एकजुटता व देशभक्ति का जो भाव दिखाया है, यह हमारे सेनानियों व अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में पूरी हो रही है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी आजादी अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का आवाहन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन अतुल तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन-अर्चन करने के बाद लगाई हरिशंकरी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पौधरोपण जन आंदोलन 2022 अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय सभागार परिसर में हरिशंकरी का रोपण किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी इस तरह के पर्यावरण की सुरक्षा करने वाले पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया। शहीद चौक पहुंचकर महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिले के वीर-बलिदानियों की स्मृति में लगे बोर्ड पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

मंत्रियों की अगुआई में निकाली तिरंगा यात्रा
बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग शामिल हुए। शहर के रामलीला मैदान से सैकड़ों बाइकों के साथ निकली तिरंगा यात्रा की अगुआई परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की। दोनों मंत्री अलग-अलग बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते भारत माता के जयकारे लगाते आगे-आगे चल रहे थे। रामलीला मैदान से शुरू होकर एलआईसी रोड, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन होते हुए तिरंगा यात्रा चौक रोड में पहुंची। दोनों मंत्रियों ने सेनानी उमाशंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौक पहुंचे मंत्रियों ने शहीद पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा ओवरब्रिज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची, जहां गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed