फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The contractor pulled his hand from delivering the ration to the quota shop

ठेकेदार ने कोटे की दुकान तक राशन पहुंचाने से खींचे हाथ

Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The contractor pulled his hand from delivering the ration to the quota shop
ठेकेदार ने कोटे की दुकान तक राशन पहुंचाने से खींचे हाथ, कोटेदारों में आक्रोश
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर उठान नहीं करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न को कोटेदारों के दुकान तक पहुंचाने को लेकर संबंधित ठेकेदार ने अपना हाथ पीछे खींच लिए हैं। कहा अब मुख्य सड़क पर ट्रक खड़ी होगी। कोटेदार अपने साधन से अपने दुकान पर ले जाएं खाद्यान्न। ठेकेदार के इस नए फरमान से कोटेदार आक्रोशित हैं और उन्होंने सोमवार को बैरिया में बैठक कर घोषणा कर दिया है कि पूर्व की भांति ठेकेदार को हम लोगों की दुकान तक खाद्यान्न पहुंचाना होगा। अगर वह खाद्यान्न नहीं पहुंचाएंगे तो हम लोग खाद्यान्न का उठान नहीं करेंगे। इस संबंध में कोटेदारोंने नायब तहसीलदार को सौंपा है।
बता दें कि शासन व्यवस्था के अनुसार कोटेदारों की दुकान तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न ठेकेदार को पहुंचाना है। पिछले कुछ महीनों से यह व्यवस्था लागू थी। केवल कोटेदार छह रुपये प्रति बोरी पल्लेदारी मजदूरों को देते थे। अब ठेकेदार जब खाद्यान्न दुकानों तक पहुंचाने से इंकार कर रहा है, तो वही कोटेदार कह रहे हैं कि पल्लेदारी भी गैर कानूनी रूप से हम लोग देते थे। अब वह भी नहीं देंगे और ना उठान करेंगे। ठेकेदार को खाद्यान्न हम लोगों की दुकान तक पहुंचाना है। अगर नहीं पहुंचाएगा तो राशन वितरण नहीं होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामजी तिवारी, दुर्गेश्वर तिवारी, राजेश्वर राम, शिवमंगल सिंह, अनूप सिंह, संजय वर्मा, श्रीभगवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इस बाबत नायब तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि कोटेदारों का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। फिलहाल एसडीएम अवकाश पर हैं, उनके आते ही इनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed