फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The cold winds chilled people, and the sun shone in the afternoon, raising the temperature by two degrees.

Ballia News: सर्द हवाओं ने ठिठुराया, दोपहर बाद खिली धूप तो दो डिग्री बढ़ा तापमान

Thu, 08 Jan 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The cold winds chilled people, and the sun shone in the afternoon, raising the temperature by two degrees.
सुबह में कोहरे के बीच साइकिल से अपने गंतव्य को जाता मजदूर।संवाद
बलिया। सर्द हवाओं का असर बुधवार को भी रहा। दोपहर बाद धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण असर देर तक नहीं रहा। हालांकि धूप के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान करीब 9-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन

सुबह ठंडी हवाओं के साथ आसमान में धुंध छाया रहा। सात बजे के आसपास अचानक कोहरे छाने के बीच ठंडी हवा के चलने का दौर चलता रहा। कोहरे के बीच दृश्यता 25 मीटर के आसपास थी। वाहन चालक धीमी गति से लाइट जलाकर चलते रहे। 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए लेकिन कुछ देर तक बादलों के बीच धूप व छांव का खेल चलता रहा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन वह ठंड व गलन को दूर करने में कामयाब हीं हो पा रही थी। शाम होते ही सर्द हवा की गति कम हुई लेकिन ठंड कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोगों न घर के अंदर आराम मिल रहा था न ही बाहर। कड़ाके की गलन के बीच लोग पूरे दिन ऊनी कपड़े व सिर पर टोपी लगाए रहे। घर से निकले लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर पहने नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव और इलेक्ट्रॉनिक हीटर का सहारा लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा हुआ था। ठंड में सबसे अधिक दिक्कत श्रमिकों को दिक्कत हो रही है। पशु पालक अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह की जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया पहाड़ों की बर्फ बारी का असर दिख रहा है। दो-तीन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------



दिनांक------अधिकतम----न्यूनतम
01 जनवरी -- 18------- 08
02 जनवरी-- 19-------07.05
03 जनवरी--15--------11.05

04 जनवरी-- 15------ 11
05 जनवरी---16.4-----6
06 जनवरी---18------7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed