फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The city's water and water due to rain

बारिश से शहर का चप्पा-चप्पा पानी-पानी

Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The city's water and water due to rain
शहर के विकास भवन मार्ग पर काटी गई सड़क। - फोटो : BALLIA
बलिया। चार दिनों की लगातार बारिश से नगर के चप्पे-चप्पे पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव को लेकर नगर पालिका की ओर से जेसीबी से कहीं नाले को साफ किया जा रहा है तो कहीं सड़क को काटकर पानी निकाला जा रहा है। इसके चलते, विकास भवन जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो चुका है। विकास भवन के बगल में रास्ते पर ही पेड़ गिर जाने से वह रास्ता भी अवरुद्ध हो चुका है। कई सरकारी कार्यालयों का परिसर पानी से लबालब है। सदर तहसील में सोमवार को तहसील दिवस में लोगों को पानी के रास्ते ही जाना पड़ा क्योंकि पूरा परिसर पानी-पानी रहा। हालांकि जब शहर में नरक की स्थिति बनी तो नगरपालिका ने कुंवर सिंह चौराहा पर निर्माणाधीन नाले की सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों की बारिश ने नगर में पूरी तबाही मचा रखी है। नगर स्थित कोई भी सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं है, जहां जलभराव न हो। रविवार को पूरे दिन बारिश बंद रहा लेकिन शाम को शुरू हुई बारिश पूरी रात रुक-रुक कभी तेज कभी कम होती रही। इसके चलते, नगर के निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, जिला जज आवास के सामने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर, कृषि भवन आदि क्षेत्र पानी से लबालब रहा। पानी की निकासी के लिए नगरपालिका ने कुंवर सिंह चौराहा से विकास भवन जाने वाले मुख्य मार्ग को ही काट दिया है ताकि पानी को निर्माणाधीन नाले में गिराया जा सके। इसके चलते, मुख्य मार्ग से विकास भवन आना-जाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, जीआईसी के बगल से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह पेड़ गिर जाने से यह मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। अब विकास भवन जाने के लिए लोगों को टीडी कॉलेज से डीएम आवास मार्ग होते हुए जाना पड़ रहा है। उधर, सोमवार को सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था लेकिन पूरा परिसर जलमग्न होने के कारण फरियादियों और अन्य लोगों को तहसील में जाने के लिए पानी से होकर ही गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed