फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The case of the woman's disappearance from the hospital heats up

युवती के अस्पताल ें गायब होने का मामसा गरमाया

Tue, 22 Sep 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The case of the woman's disappearance from the hospital heats up
बलिया। जिला अस्पताल से गायब होकर कटिहार में मिली सिक्कीम की युवती का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मामले को लेकर जिले के ध्रुव जी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह लगातार सीएम व डीजीपी को ट्वीट कर रहे थे। मंगलवार को उन्हें आईजी अमिताभ ठाकुर ने फोन किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखने के साथ ही मामले की जांच के लिए ट्वीट किया। इस बीच ध्रुव जी के ट्वीट का जवाब देते हुए स्थानीय पुलिस ने जवाब दिया है कि संबंधित सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। अमिताभ ठाकुर के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए एडीजी वाराणसी जोन ने बलिया पुलिस को मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रकवाई करने का निर्देश दािया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उप्र रोडवेज बलिया डिपो के कर्मचारी चंदन कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे प्यिा उर्फ सुजाता दोरजे नाम की युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ईएमओ ने जांच के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी ने इसकी सूचना कांग्रेस नेता व समाजसेवी राहुल सिंह चंदन को दी। राहुल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल जाना। उसके भोजन व अन्य सामग्री का इंतजाम कर रात को घर चले गए। दूसरे दिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि युवती अपने बेड पर नहीं है। ईएमओ डॉ. समीर ने बताया कि युवती को पुलिसकर्मी डिस्चार्ज करा कर ले गए हैं। किसी अनहोनी की आशंका में राहुल सिंह उसकी खोजबीन में जुट गए। उसे कोतवाली, महिला थाना सहित अन्य स्थानों पर खोजा गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसके बाद अपने साथियों के साथ राहुल रात में ही इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही से युवती गायब हुई है। उधर, समाजसेवी के धरने पर बैठने की जानकारी होते ही कोतवाल विपिन सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर युवती को ढूंढ़ लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कोतवाल के आश्वासन पर धरना स्थगित हो गया। बाद में सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि लापता युवती को बिहार के कटिहार में जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने की थी शिकायत
बलिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि मरीज की कोविड-19 की जांच कर नारी निकेतन भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही प्रशासन का हवाला देकर उसे डिस्चार्ज करा कर अपने साथ ले गया। सिपाही के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed