फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bus overturned in the ditch, narrowly escaped children

बच्चों से भरा बस खई में पलटा, बाल-बाल बचे चच्चें

Sun, 18 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The bus overturned in the ditch, narrowly escaped children
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव के समीप शनिवार को दोपहर बाद मालीपुर भीमपुरा नहर मार्ग पर नवजीवन स्कूल बिल्थरा रोड की बच्चों से भरा बस भीमपुरा के तरफ बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर स्कूली बस खाई में जा पलटी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार नवजीवन इंग्लिश स्कूल बिल्थरा रोड की बस करीब 60 बच्चों से भरी थी जो बच्चों को लेकर भीमपुरा के तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

इतने में अचानक किसी कारणवश खाई में जा पलटी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर अगल बगल से लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को को बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में इस घटना की सूचना बच्चों के घरवालों को मिल गई । सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंच गए। अपने अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए। वहीं, स्कूल बस के ड्राइवर मोहन राम से घटना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि भीमपुरा के तरफ सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हमारी बस खाई में चली गई। ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed