फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of an elderly man missing for five days was found in a wheat field

Ballia News: गेहूं के खेत में मिला पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव

Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for five days was found in a wheat field
बेरुआरबारी/सुखपुरा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुर्यपुरा में एक सप्ताह से लापता 80 वर्षीय वृद्ध शिवमुनी का शव गेहूं के खेत में मिला। शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। शव से काफी दुर्गंध उठ रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन


सूर्यपुरा निवासी शिवमुनि राम घर से दो अप्रैल की रात से गायब थे। परिजनों ने परिचितों-रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शिवमुनि की पत्नी ने बाहर रह रहे अपने पुत्र अशोक राम और सुग्रीव राम को पिता के लापता होने की सूचना दी। दोनों पुत्र गांव आए। पांच अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट सुखपुरा थाने में दर्ज कराई। सोमवार की सुबह सुरहताल के किनारे लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे। काफी दुर्गंध आने से परेशान मजदूरों ने उस जगह जाकर देखा तो शव दिखा। शिवमुनि के परिजनों ने भी जाकर देखा तो देखते ही पहचान गए। घर में चीख पुकार मच गई। शिवमुनि राम के पुत्र अशोक राम ने बताया कि पिता काफी वृद्ध हो गए थे। रात में शौच के लिए गए होंगे, किन्हीं कारणों से वहीं उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed