{"_id":"68e03205e244b3fa92005542","slug":"the-body-of-a-mother-distraught-by-the-death-of-her-son-was-found-hanging-from-a-noose-ballia-news-c-190-1-ana1001-149528-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बेटे की मौत से सदमे में आई मां का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बेटे की मौत से सदमे में आई मां का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शुक्रवार को इकलौते बेटे की मौत से आहत मां बसंती देवी (60) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
नसीराबाद के ग्रामीणों ने बताया कि बसंती देवी पत्नी स्वर्गीय शारदानंद पांडेय का इकलौता पुत्र मनोहर पांडेय बीएसएफ में तैनात था। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत की खबर पर मां बसंती देवी को सदमा लग गया। शनिवार की सुबह बेटे का शव गांव में दाह संस्कार के लिए आएगा। बेटे की मौत से आहत मां बार-बार यहीं कहतीं रहीं कि जब बेटा ही नहीं रहा तो आखिर मैं अब जी कर क्या करूंगी। परिजनों ने समझाया बुझाकर शांत किया था।
बृहस्पतिवार की रात में परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद बसंती देवी कमरे में चल गईं। सुबह कमरे में फंदे से शव लटकता देख परिवार वाले सकते में आ गए। परिजनों ने बताया कि अब मां व बेटे का एक साथ दाह संस्कार किया जाएगा। इस बाबत थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।