फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The bike of the youth who went to drop a friend overturned, one died, the other injured

Ballia News: दोस्त को छोड़ने गए युवकों की बाइक पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 14 Aug 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
The bike of the youth who went to drop a friend overturned, one died, the other injured
इंदरपुर। अपने जिगरी दोस्त को ट्रेन पकड़ाने के लिए बलिया छोड़ने गए युवकों की बाइक वापस घर आते समय रविवार को देर रात गड़वार के पास बलिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इसमें डूमाडांड थाना नगरा निवासी पिंटू यादव (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक मनिराम निवासी ढेंकवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृत युवक के शव को पुलिस ने पीएम के लिए बलिया भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ढेंकवारी नगरा निवासी अभय पांडेय, मनिराम व डूमाडांड निवासी पिंटू यादव जिगरी दोस्त थे। अभय दिल्ली में नौकरी करते हैं। इन्हें दिल्ली जाने के लिए बलिया से ट्रेन पकड़ाना था। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बलिया गए थे। वहां से अभय को ट्रेन पर बैठाने के बाद पिंटू व मनिराम बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गड़वार के पास बलिया मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इसमें पिंटू की मौत हो गई। पीछे बैठा मनिराम बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने मनिराम को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मनिराम के मोबाइल पर सूचना देने के बाद दोनों के परिजन रात में ही बलिया पहुंच गए। डूमाडांड नगरा निवासी पिंटू यादव की मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है। घटना की खबर मिलने के बाद से दरवाजे पर भीड़ लगी हुई है। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। पिता रामनारायण यादव की हालत पागलों जैसी हो गई है। मां उषा देवी के मुंह से बार बार यही निकल रहा है कि दइबा हमरी लाल के कांहे हमसे छीन लीहलसी हो दादा। महिलाओं के करुण क्रंदन से सभी का कलेजा फटा जा रहा था। बडे भाई सोनू व छोटे भाई सिंटू की हालत भी रो रो कर खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed