फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The achievements of the government were counted in the enlightened class conference

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government were counted in the enlightened class conference
रसड़ा। नगर स्थित एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवम दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन गया है वहीं योगी के नेतृत्व में प्रदेश सबका साथ सबका विकास कर चहमुखी विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाएं उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, स्वरोजगार योजना, आवास, स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत घर घर शौचालय गरीबो के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब तक सबसे अधिक वैक्सीन लगा कर भारत एवं उत्तर प्रदेश नंबर वन है। योगी सरकार में माफियों एवं गुंडों की जगह जेल में है। प्रदेश अपराधमुक्त बनने जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर ही 2022 में पुन: योगी की सरकार बनेगी। इस मौके पर महंत कौशलेंद्र गिरी, नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, छोटे लाल यादव, प्रवीण सिंह, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, अजीत काकू, हर्ष नारायण सिंह, इकबाल अहमद, ठाकुर मंगल सिंह, प्रेमचंद सिंह आदि रहे। अध्यक्षता मुन्ना दुबे एवं संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। अजीत भारद्वाज सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed