{"_id":"674a15c0e1e228e1fd09f474","slug":"tempo-overturns-while-trying-to-save-bike-rider-student-dies-six-people-injured-ballia-news-c-190-1-svns1007-127761-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किशोरी व उसकी मां संग दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किशोरी व उसकी मां संग दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया) । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी व उसकी मां के साथ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट व छिनैती का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री खेत में गई हुई थी। तभी गांव के गनेश यादव व तारकेश्वर सिंह ने पीछे से आकर पकड़ लिया और घसीट कर गन्ने के खेत में ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर मैं भी वहां पहुंची। जिस पर आरोपियों ने मेरे साथ भी अभद्रता की। इस दौरान गांव के राधेश्याम यादव भी वहां पंहुच गया और उन लोगों ने मारपीट की। महिला ने उसके साथ भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि उसका मंगलसूत्र भी आरोप छीन ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।