फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tempo overturns while trying to save bike rider, student dies, six people injured

Ballia News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो पलटा, छात्रा की मौत, छह लोग घायल

Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns while trying to save bike rider, student dies, six people injured
बेल्थरारोड/चौकिया मोड। उभांव थाना क्षेत्र के नौरंगिया मोड़ पर शुक्रवार की सुबह बाइक को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी टेंपो पलट गई। इसमें सवार एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वह सहेलियों के साथ कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन

नगरा की ओर से सवारियों से भरी टेंपो बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। नौरंगिया मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार शिल्पा मौर्या (21) पुत्री विक्रमा मौर्य निवासी छितौना की मौके पर ही मौत हो गई। अली असगर (38), त्रिवेणी गुप्ता (58), टेंपो चालक अजय (32), वशिष्ठ गोंड (20), ओमप्रकाश गोंड (45), कुमारी प्रीति (17), सानिया परवीन (16) व आलिया खातून (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

शिल्पा अपने एक भाई और तीन बहनों में मंझली थी, जबकि पिता विक्रमा गुजरात में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करते हैं। हादसे के बाद बाइक चालक भाग निकला। थाना प्रभारी विपीन सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों का इलाज चल रहा है, एक छात्रा की मौत हो गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed