Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped five degrees, chill increased

Ballia News: पांच डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठिठुरन

Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped five degrees, chill increased
बलिया। जनवरी माह के शुरुआती दिनों में ठंड का बढ़ता ग्राफ जनजीवन को प्रभावित करने लगा है। घने कोहरे और बादलों के कारण दृश्यता कम होने लगी है।
विज्ञापन

वहीं 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से चली हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार को ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
ठंड बढ़ने के बाद सड़कों पर चहल-पहल कम रही। सड़क पर आने-जाने वाले स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी लगाने के बाद भी कांपते दिखे। सर्वाधिक असुविधा बजुर्गों और छोटे बच्चों को हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र, मिड्ढा के सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव के चलते ठंड बढ़ने का अनुमान है। 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर से चली हवा ने ठिठुरन का एहसास कराया है। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी और शीतलहर का प्रकोप भी प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पूरे दिन अलाव के पास रहकर गुजारा वहीं, शहरी इलाकों के घरों में भी कोयला जलाकर अलाव का लोग प्रबंध करते दिखे। सरकारी, गैरसरकारी दफ्तरों और बैंक में कामकाज जरूर हुआ, लेकिन विशेष भीड़भाड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच कर वापस आते समय अधेड़ की मौत
रेवती। क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम सभा निवासी एक अधेड़ की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रेवती रेलवे स्टेशन के समीप स्थित विशुनपुरा ग्रामसभा निवासी दिलीप गुप्ता (45) मंगलवार की सुबह शौच से निवृत्त होने के बाद घर आते समय ठंड लगने से रास्ते में गिर गए। लोगों ने एबुलेंस से सीएचसी रेवती पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रविंद्र ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed