फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped due to drizzle, people hiding in their homes

Ballia News: बूंदाबादी से लुढ़का पारा, घरों में दुबके लोग

Fri, 05 Jan 2024 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle, people hiding in their homes
शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे होते-होते जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आसमान में बादलों के बावजूद सुबह के समय धुंध रही, लेकिन सर्दी ने दिन के समय भी सितम ढाया। पारा गिरने से लोग घरों में दुबके रहे। जबकि बूंदाबांदी से बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव दिखा। उधर, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि रुक-रुक हो रही बारिश से दलहनी फसलों को नुकसान होगा। जबकि गेंहू की फसल के लिए यह लाभप्रद होगा। शनिवार को हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन



माध्यमिक विद्यालयों का अब दस बजे से होगा संचालन
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने शुक्रवार को पत्र जारी करके माध्यमिक विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करने का निर्देश दिया। समस्त बोर्ड से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालय अगले आदेश तक सुबह 08:50 से अपरान्ह 02:50 के स्थान पर प्रात: 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed