फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Telugu translation autobiography of Inspector General of Police released

Ballia News: पुलिस महानिरीक्षक के तेलगु अनुवाद आत्मचित्रम का विमोचन

Wed, 04 Jan 2023 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Telugu translation autobiography of Inspector General of Police released
बैरिया क्षेत्र के चकिया गांव में डॉ. केदारनाथ सिंह के रचनाओं को आईजी द्वारा तेलुगु भाषा में अनुवा - फोटो : BALLIA
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायणा ने कवि साहित्यकार डॉ केदारनाथ सिंह को अद्वितीय व अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं लोगों को सहज ही अपनी और आकर्षित करती हैं। सफलता के शीर्ष पर जाने के बावजूद केदारनाथ सिंह गांव, गरीब, गंवई संस्कृति व सभ्यता की चिंता करते थे। ऐसा उनकी रचनाओं से आभास होता है। पुलिस महानिरीक्षक ने डॉ सिंह की 100 रचनाओं को तेलुगु भाषा में अनुवादित कर आत्मचित्रम के नाम से लिखित पुस्तक के विमोचन पर बुधवार को चकिया में डॉ सिंह के पैतृक आवास पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक जब केदारनाथ सिंह की कविताओं से प्रभावित हुए तब से उनकी रचनाओं, कविताओं और उनके व्यक्तित्व के विषय में विधिवत अध्ययन करने के बाद उनकी कविताएं गौरैया का चेहरा, अकाल में सारस, एक पैर पर खड़ा हिमालय, तपती जमीन, सृष्टि पर पहरा सहित एक सौ रचनाओं का तेलुगु भाषा में अनुवाद कर उसे पुस्तक के रुप मे संकलित कर आत्मचित्रम नामक पुस्तक लिखा। जो तेलुगू भाषाओं में काफी लोकप्रिय हुई है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2016 में मैं अन्य आईपीएस अधिकारियों के साथ लंदन प्रशिक्षण के लिए गया था। वहां मैंने कॉलेज के प्रोफेसर से कहा लंदन में कोई देखने लायक जगह है। तो मुझे दिखाने के लिए कोई गाइड दे दीजिए। वहां से गाइड हमें शेक्सपियर के गांव ले गया जहां म्यूजियम बना था। गांव का काफी विकास हुआ था। कुछ उसी तरह का विकास अगर चकिया का हो जाए तो केदारनाथ सिंह के प्रति देश प्रदेश और लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुस्तक का विमोचन करने वालों में प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर इंदीवर पांडेय, प्रोफेसर राम सुधार सिंह, प्रोफेसर कामेश्वर सिंह व कौशलेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह सहित कई लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामजी तिवारी, मोहन सिंह, हरिहर सिंह, शक्ति नाथ सिंह, रामजी सिंह,शैलेश सिंह, अरुण सिंह, हरेंद्र व एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed