{"_id":"634affe1d7a35728f0329dcc","slug":"teenager-found-unconscious-on-roadside-possibility-of-attempt-to-murder-by-raping-two-in-custody-ballia-news-vns679227774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली किशोरी, दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की संभावना, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली किशोरी, दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की संभावना, दो हिरासत में
विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के एक गांव में धान के खेत में किशोर की खून से लथपथ पाए जाने के बाद घटनास्थल का निरीक्ष
- फोटो : BALLIA
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे शनिवार की सुबह बेहोश पड़ी मिली। उसका शरीर खून से लथपथ था। परिजनों की माने तो वह शुक्रवार की शाम को गांव में मेला देखने के लिए निकली थी।
किशोरी की हालत देख लोग दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की आशंका जता रहे हैं। पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल गई है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद किशोरी के घर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार को गांव के ही कालेज पर मेला देखने गई थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं पहुंची थी। तब रात को ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर मेले से उसके गुम होने की जानकारी शेयर करने लगे। शनिवार की सुबह उसका खून से लथपथ शरीर बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिला। उसके हाथ पर किसी धारदार हथियार से कटा हुआ प्रतीत हो रहा था। सुबह शौच को निकले ग्रामीण बेहोशी की हालत में खून से लथपथ किशोरी को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले आई, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी की हालत देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उधर, जानकारी होते ही एसपी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद निर्देश दिया। पुलिस दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।