{"_id":"67e458d1f807f65dc40e26df","slug":"teenager-dies-after-consuming-toxic-substance-ballia-news-c-190-1-svns1007-136289-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
रेवती। नगर के वार्ड नं 10 में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 10 निवासी बिहारी पासवान की 15 वर्षीय पुत्री लाली पासवान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब लाली की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी रेवती ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर वहां चिकित्सकों ने लाली को मृत घोषित कर दिया। वह पांच बहनों तथा एक भाई में सबसे बड़ी थी। लाली का शव परिजन लेकर घर पहुंचे। परिजन लाली का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी मौके पर पहुंच गए, जहां पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --