फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen dies in collision between school van and e-rickshaw accident happened while going to take bath in Ganga

Ballia: स्कूल वैन और ई-रिक्शा की टक्कर में किशोर की मौत, मां के साथ गंगा स्नान के लिए जाते समय हुआ हादसा

Thu, 14 Nov 2024 08:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 08:55 PM IST
सार

मां के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पर गौर करें तो मां और बेटे ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। माल्देपुर मोड़ से पहले सामने से आ रही स्कूली वैन से टक्कर हो गई, जिसमें ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई रिक्शा में आगे बैठा राज घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Teen dies in collision between school van and e-rickshaw accident happened while going to take bath in Ganga
हादसे के बाद अस्पताल के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया सदर कोतवाली के माल्देपुर मोड़ के समीप एनएच-31 पर बृहस्पतिवार को मां के साथ गंगा स्नान करने जा रहे 12 वर्षीय किशोर की हादसे में मौत हो गई। बेटे को लहूलुहान देख मां बेसुध हो गई। आसपास के लोगों ने बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


बांसडीह के बड़सरी गांव निवासी प्रमोद पांडेय परिवार के साथ जीराबस्ती में रहते हैं। सुबह पत्नी सीमा पांडेय काॅलोनी की महिलाओं के साथ माल्देपुर संगम तट पर स्नान करने जा रही थीं। साथ में पुत्र राज पांडेय भी गंगा नहाने के लिए जा रहा था। माल्देपुर मोड़ से पहले सामने से आ रही स्कूली वैन से टक्कर हो गई, जिसमें ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ई रिक्शा में आगे बैठा राज घायल हो गया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को ई रिक्शा से बाहर निकाला, घायल राज को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने राज को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत का खबर सुन मां का रोते -रोते हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed