फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team formed to investigate appointment of staff nurse

Ballia News: स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जांच के लिए टीम बनी

Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate appointment of staff nurse
बलिया। स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2020 के बाद स्टाफ नर्स की नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दस्तावेज तलब करते हुए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच के दायरे में आने वाली सभी स्टाफ नर्स का वेतन भी रोक दिया है। जांच की भनक लगते ही तीन स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब हो गई हैं।
विज्ञापन

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर आगरा व बलिया में दो अलग-अलग नर्स के नौकरी करने का प्रकरण सामने आने पर सीएमओ ने जिले में 2020 के बाद तैनात सभी स्टाफ नर्स की सूची और समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 2020 के बाद जिले में 50 स्टाफ नर्स की नियुक्ति हुई है। सीएमओ ने सभी नर्सों के वेतन पर भी रोक लगा दी है। जांच की भनक लगते ही नरही, चिलकहर सहित तीन सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स डयूटी से गायब हो गई हैं। इसको लेकर विभाग में अंदरखाने चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने सभी स्टाफ नर्स की पत्रावलियों की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स की जांच के लिए दस्तावेज मंगाए गए हैं। इसके लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed