फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers play an important role in building the character of the nation: Anand

राष्ट्र के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : आनंद

Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers play an important role in building the character of the nation: Anand
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान कार्य? - फोटो : BALLIA
बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाई देने में जुटे शिक्षकों को सम्मानित करते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने स्व-प्रेरणा का संदेश दिया। कहा कि आप अपनी सोच और सार्थक भाव से बच्चों के चरित्र और ज्ञान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आप में चाणक्य व रामकृष्ण परमहंस जैसा भाव है, जो बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी होता है। वही देश तरक्की कर रहा है, जो अपने संस्कार व संस्कृति के प्रति सजग है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित क्रीड़ा बहुउद्देशीय सभागार में 91 शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं, बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश भी करते हैं। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने अपने शिक्षक जीवन की चर्चा करते हुए गुरुजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री के साथ बीएसए शिवनारायण सिंह व राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्रावि अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय को राज्य परियोजना द्वारा प्रेषित अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र से राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल व बीएसए शिवनारायण सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने अपने विद्यालय में किये तमाम नवाचार पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ धर्मेंद्र कुमार, पंकज चतुर्वेदी, हिमांशु मिश्र, लोकेश मिश्र, डीसी नुरुल हुदा, आनंद कुमार मिश्र, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी व चित्रलेखा सिंह मौजूद रहे। संचालन एआरपी अब्दुल
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को सम्मानित कर सांस्कृतिक गौरव बढ़ा रही सरकार: उपेंद्र
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव के कारण यह समारोह जमुना राम पीजी कॉलेज, चितबड़ागांव के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में विशिष्ट योगदान करने वाले विश्वविद्यालय परिसर व सम्बद्ध से जुड़े 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सारस्वत अतिथि उप्र सरकार के राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षकों को सम्मानित कर भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ा रही है। मुख्य अतिथि हेमवतीनंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो लल्लन जी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों से भरा हुआ है। ऐसे में शिक्षकों से उम्मीदें बढ़ी हैं। कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने शिक्षकों को बधाई दी। अतिथियों का स्वागत डॉ धर्मात्मानंद ने किया।
शिक्षकों को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर रविवार को ऑफिसर्स क्लब में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अध्यापकों को रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में डॉ. अमलदार निहार, सुरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अवरार आलम, प्रदीप कुमार सिंह, गणेश प्रसाद, डॉ. दूधनाथ यादव, निवेदिता श्रीवास्ताव आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि शिक्षक का सम्मान वर्तमान परिपेक्ष्य में एक चुनौती भरा कार्य है क्योंकि इस विषम स्थिति में उसका योगदान अत्यंत ही प्रासंगिक है। रोटेरियन अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्ताव ने शिक्षकों व साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अशोक सेठ, रोटे. अजीत कुमार सिंह, राजेश, राजीव कुमार व गुड्डू आदि रहे।
टाउन पॉलिटेक्निक एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। टाउन पॉलिटेक्निक के सभागार में प्रधानाचार्य बृजभूषण एवं भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रमोद कुमार आजाद के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कार्यरत शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

डॉ मनोज अध्यक्ष बनें अध्यक्ष
शिक्षक दिवस पर रविवार को चन्द्रमाल सांगल में अनुदानित स्वावित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें डॉ अम्बुज सिंह से जनपद इकाई के गठन का प्रस्ताव शिक्षकों के समक्ष रखा। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से डॉ मनोज कुमार दूबे को अध्यक्ष, डॉ सुनिता चौधरी को उपाध्यक्ष, डॉ अमित कुमार सिंह को महामंत्री, डॉ राजीव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, डॉ सुनिल ओझा को मीडिया प्रभारी के पद पर चयनित किया। अध्यक्षता अंबुज सिंह और संचालन डॉ ब्रजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed