फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher suspended for not doing examination duty

परीक्षा ड्यूटी न करने पर अध्यापिका निलंबित

Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for not doing examination duty
परीक्षा ड्यूटी न करने पर अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

दो अध्यापिकाओं का वेतन रोकने का प्रधानाध्यापक को निर्देश
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में लगातार ड्यूटी नहीं करने के आरोप में एक अध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया। साथ ही दो शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए प्रबंधक/प्रधानाध्यापक को दिशा-निर्देश दिया है।

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बाछापार पर बतौर कक्ष निरीक्षक शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय जेठवार की सहायक अध्यापक राजकुमारी की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाई गई है लेकिन वे 18 फरवरी से अनुपस्थित चल रही हैं। केंद्र व्यवस्थापक की संस्तुति पर बीएसए ने राजकुमार को सोमवार को निलंबित कर दिया। बीएसए ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बेरूरबारी मोतीचंद चौरसिया को नामित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब किया है। निलंबन अवधि में राजकुमार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नवानगर से संबद्घ किया गया है। वहीं, इसी केन्द्र पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदुही खेजूरी की सहायक अध्यापिका कुमकुम देवी, सुशीला देवी की भी ड्यूटी लगी है। इनकी भी शिकायत केन्द्र व्यवस्थापक ने की थी। बीएसए ने इन दोनों अध्यापिकाओं का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश प्रबंधक/प्रधानाध्यापक को देते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed