फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   teacher said

छेड़खानी के आरोपियों को बचाने के लिए छात्र नेताओं ने रचा आंदोलन का स्वांग

Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
teacher said
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षक व कर्मचारी संयुक्त बैठक हुई। बैठक में शिक्षक व कर्मचारियों ने एक स्वर से आरोप लगाया कि कॉलेज कैंपस में हुई छेड़खानी के बाद आरोपियों को बचाने के लिए कुछ पूर्व छात्र नेता ओछी राजनीति कर रहे हैं, जिससे कालेज में भय व दहशत का माहौल है। ऐसे में छेड़खानी के आरोपियों तथा उनके समर्थन में आए पूर्व छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग अग्रिम कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। कालेज एक शिक्षण मंदिर है, इसमें ओछी राजनीति कत्तई नहीं होने देंगे। शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा और प्रभावी पहल की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. निशा राघव ने बताया कि टीडी कालेज में शैक्षणिक माहौल को खराब करने के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है। दरअसल जहां तक घटनाक्रम का सवाल है तो इसके पीछे मुख्य वजह 22 अक्टूबर की घटना है। इसी दिन कालेज कैंपस में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई। एक समुदाय विशेष के अराजक तत्वों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी की उस घटना के बाद कैंपस में पुलिस को बुलाने से एक राजनीतिक दल के छात्र संगठन के लोग खफा थे। वे चाहते थे कि कालेज में अराजक तत्वों पर कोई कार्रवाई न हो। जबकि एक दूसरा छात्र संगठन कालेज परिसर में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को बुलाने के पक्ष में था। इसी कारण परिसर में माहौल को खराब करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसको रोकने पर समुदाय विशेष के अराजक तत्वों के समर्थक छात्र गुट के लोग शिक्षकों को मां-बहन की गाली दे रहे थे और यही सिलसिला आज भी बदस्तूर है। इस दौरान शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। कालेज प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद तथाकथित पूर्व छात्र नेता जो वर्तमान में कालेज का छात्र नहीं है। महाविद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के साथ लगातार प्रवेश कर रहा है और प्राचार्य शिक्षक कर्मचारियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है तथा धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा कालेज भय एवं दहशत के वातावरण का सामना कर रहा है। ऐसे में इन छात्रों के खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाय। जिन दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है वे भी कानून का मजाक उड़ाते हुए महाविद्यालय परिसर में दादागिरी दिखा रहे हैं। मांग किया कि दोषी छात्रों के विरूद्ध निष्कासन की प्रक्रिया यथाशीघ्र संपन्न किया जाय। सोशल मीडिया पर शिक्षकों के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाय। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, डॉ. अखिलशे राय, डॉ. सूबेदार प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed