{"_id":"5d4c6b938ebc3e6d0b74e25f","slug":"teacher-in-primary-school-ballia-news-vns477256240","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती नहीं
विज्ञापन
बैरिया। सरकार स्कूल चलो अभियान व मिड डे मील के तहत बच्चों को खाना खिलाने की व्यवस्था कर शिक्षा का स्तर ठीक करने की कोशिश कर रही है। छात्र-छात्राओं में ड्रेस, स्कूल बैग, जूता-मोजा तक वितरण किया जा रहा है। इसके बावजूद तहसील क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था लचर है। कारण, सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं है। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में एक शिक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा क्षेत्र के 15 विद्यालयों को भले ही हिंदी से अंग्रेजी मीडियम करने की घोषणा की गई है, लेकिन आज भी इन स्कूलों के बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ाई के लिए मजबूर हैं।
शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत कुल 98 प्राथमिक विद्यालयों पर 125 शिक्षकों की तैनाती है जबकि 32 उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर 120 शिक्षक तैनात हैं। आलम यह है कि कई प्राथमिक विद्यालय जहां एक शिक्षक के सहारे संचालन हो रहा है वहीं किसी स्कूल पर एक भी शिक्षक नहीं हैं। प्राथमिक पाठशाला काली स्थान मानगढ़ में एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है। वहीं भुआल छपरा नम्बर एक पर दो, प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर केहरपुर पर एक महिला शिक्षिका की तैनाती है। हिंदी से अंग्रेजी माध्यम के लिए कुल 15 विद्यालय घोषित किए गए हैं लेकिन बैरिया सहित सभी विद्यालयों के बच्चे जमीन पर टाट बिछाकर ही बैठते हैं।
यही हाल अधिकांश विद्यालयों की है। बैरिया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जब तक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करके शिक्षा का स्तर ठीक नहीं किया जाएगा तब तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में गिरावट आएगी। इस बाबत सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों से लेकर शासन तक को है। उम्मीद है जल्द मानक के अनुसार शिक्षकों को तैनाती मिलेगी।