{"_id":"64567fc65c63dfe02a0595a4","slug":"target-of-25-thousand-1483-quintal-wheat-was-purchased-ballia-news-c-20-1-190608-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लक्ष्य 25 हजार का, खरीद हुई 1483 क्विंटल गेहूं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लक्ष्य 25 हजार का, खरीद हुई 1483 क्विंटल गेहूं की
विज्ञापन
फोटो संख्या-07
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरा। जैसे-जैसे गेहूं खरीद की अंतिम तिथि करीब आ रही है, क्रय केंद्र प्रभारियों की बेचैनी बढ़ने लगी है। कारण कि किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं पहंुच रहे। विपणन विभाग के अधिकारी किसानों से क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की गुहार लगा रहे हैं।
विपणन विभाग के नगरा स्थित क्रय केंद्र पर 27 कृषकों से 1483 क्विंटल गेंहू खरीद हुई है। जबकि लक्ष्य 25 हजार क्विंटल का है। साधन सहकारी समिति खारी के प्रभारी लालबाबू सिंह की माने तो 12 किसानों से 515 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। साधन सहकारी समिति कसौंडर के प्रभारी हरिंद्र सिंंह ने बताया कि नौ कृषकों से 497 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। विपणन केंद्र पर पिछले साल 5500 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। जबकि इस साल केवल 1483 क्विंटल ही खरीद हो सकी है।
साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र के एक सचिव ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि खरीदे गए गेहूं को जमा करने ले जाने पर वहां 35 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है। यानि एक ट्रक गेहूं जमा करने के लिए नौ हजार रुपये देना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा उन्हें सरकारी दर से ज्यादा मूल्य दिया जा रहा है। इसलिए व्यापारियों को ही गेहूं बेचना ठीक है।
विज्ञापन
000
कारोबारी अधिक मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। अब किसानों के पास गेहूं कम रह गया है। यदि कोई किसान गेहूं लाता है तो उसकी खरीद की जाएगी। - दानिस खान, विपणन निरीक्षक।
-- -- -- -- -- -- -