फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tamil Nadu wins third Junior National Ring Tennis Championship.

Ballia News: तमिलनाडु ने जीती तीसरी जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप

Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu wins third Junior National Ring Tennis Championship.
सनबीम स्कूल परिसर में चल रहे रिंग टेनिस चैंंपियनशीप प्रतियोगिता में अव्वल टीम को शील्ड देकर सम्
बलिया (वि)। बलिया के सनबीम स्कूल में तीसरी जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप-2026 का 11 सितंबर को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने टीम चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता। यह आयोजन विद्यालय के पूर्व सचिव अरुण कुमार सिंह की स्मृति में किया गया था।
विज्ञापन


रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 से 15 राज्यों के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सचिव मनीषा रानी और रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव के.आर.वी. श्यामसुंदर सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में भूमिका निभाने वाले रेफरी और तकनीकी निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। टीम चैंपियनशिप में तेलंगाना और उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से रजत पदक हासिल किया। ओडिशा की टीम चौथे स्थान पर रही। मनीषा रानी ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का महत्व समझाया। के.आर.वी. श्यामसुंदर ने कहा कि रिंग टेनिस युवाओं में एकाग्रता और निर्णय क्षमता बढ़ाती है।
विज्ञापन

बालक सिंगल्स में तमिलनाडु के जी. सिद्धार्थ ने प्रथम और एस. प्रदीप कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेलंगाना के सिद्धार्थ तीसरे और उत्तर प्रदेश के श्रेयांश चौथे स्थान पर रहे। बालिका सिंगल्स में तमिलनाडु की एन. अवशी ने पहला और एस. मृदुला ने दूसरा स्थान हासिल किया। तेलंगाना की वंशिता और रिशिता क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक डबल्स में तमिलनाडु के मेल्विन राज और शत्रुघ्नु ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के शुभम जायसवाल और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। बालिका डबल्स में तमिलनाडु की प्रियादर्शनी और हैंसी प्रथम रहीं, जबकि गुजरात की भूमिका और तेजस्वी द्वितीय स्थान पर रहीं। मिक्स्ड डबल्स में तमिलनाडु के लतीशा और करिश्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल और श्रेया यादव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed