फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silver crowns and bells stolen from temples in two villages

Ballia News: दो गांवों के मंदिरों से चांदी के मुकुट और घंटा चोरी

Mon, 14 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Silver crowns and bells stolen from temples in two villages
फेफना थाना क्षेत्र मिड्ढा गांव ​स्थित कमलेश्वरी भवानी मंदिर में हुई चाेरी खाली पड़ी मां दुर्गा
फेफना। थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार की रात दो अलग-अलग गांवों के मंदिरों में चोरी की। मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना के पोखरा पर मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर से मां की चांदी का मुकुट और करधनी चोरी कर ली। वहीं, अगरसंडा गांव में पंचायत भवन के पास स्थित मंदिर से चोर घंटा उठा ले गए।
विज्ञापन

मिड्ढा गांव में गोरथाना के पोखरा पर स्थित मां कमलेश्वरी भवानी का मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। चोर मंदिर में मां की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट व करधनी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

चोरी की खबर पर भक्तों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की है।
वहीं, दूसरी तरफ अगरसंडा गांव के पंचायत भवन के पास स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और वहां लगा घंटा चोरी कर लिया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ग्रामीण रौशन सिंह, ग्राम प्रधान मणिंद्र बहादुर सहित अन्य लोगों ने दी गई तहरीर में बताया कि पोखरे के बगल स्थित मां दुर्गा मंदिर में लगा ताला काटकर चांदी का मुकुट चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से चोरी के संबंध में लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed