फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take strict action if the code of conduct is violated

Ballia News: आचार संहिता का उल्लंघन हो तो कड़ी कार्रवाई करें

Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Take strict action if the code of conduct is violated
निकाय चुनावों को शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके पश्चात पुलिस लाइन सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर मतदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिले में निकाय चुनाव के लिए 11 मई को मतदान होना है। इससे पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी राज करन नय्यर लगातार मतदान स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखने में लगे हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक आजगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने नरही थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी व चितबड़ागांव थाने का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा दत्त तिवारी, सभी क्षेत्राधिकारी व निकाय चुनाव वाले थाना प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने एसपी से निकाय चुनाव को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए मतदान भयमुक्त होना चाहिए। जनता को लगे कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। कोई आचार संहिता का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। शांति पूर्वक चुनाव कराना हमारा दायित्व है और हम इसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने थाना कोतवाली के संवेदशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थल कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी व रसड़ा कोतवाली में बने दो मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed