फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary as Youth Day

युवा दिवस के रूप में मना स्वामी विवेकानंद की जयंती

Sun, 12 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary as Youth Day
मनियर के नोजा कान्वेन्ट स्कूल छितौनी में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर बच्चों ने किया रंगारंग कार - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर के अलग-अलग विद्यालयों एवं संस्थानों में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद की 157वी जयंती अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली बघुड़ी सिकंदरपुर द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के डा. हजारी प्रसाद अकादमी भवन में मनाई गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने स्वामी के जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक दृष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा तथा उनके विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की। विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉ प्रमोद शंकर पांडेय ने शिकागो सम्मेलन में उनकी ख्याति पश्चात देशों में भी कैसे फैली तथा उनके अद्वैत दर्शन पर अपना विचार रखा। मां फूला देवी के स्वयंसेवकों ने मां सरस्वती की प्रार्थना, स्वागत गीत, भाषण, राष्ट्रभक्ति गीत आदि प्रस्तुत की। डॉक्टर साहब दुबे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। इसी क्रम में डॉक्टर साहब दूबे को विश्वविद्यालय के सतत विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुख्य अतिथि प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतुल कुमार, नेहा विसेन, सुरेंद्र, डॉ नितेश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

शहर के आनंदनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माधवपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद युवा दिवस पर छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभाग प्रचारक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है। इस मौके पर राधेश्याम पांडेय, डॉ विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। संस्था की प्रबंधक मीना तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना भारत का नाम रोशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया। इस मौके पर मधुलिका त्रिपाठी, निर्मला सिंह, सुमन चौबे, मेहरून्निसा, रोशन जहां, गायत्री प्रधान, संजीव तिवारी आदि रहे। उधर, चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल में भी विवेकानंद जयंती मनी। इस मौके पर दुर्गादत्त त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, संगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अरुणा राय ने विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों तथा सेविकाओं ने एक दिवसीय शिविर बसंतपुर गांव में आयोजित किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ राजेंद्र कुमार पांडेय आदि रहे। मनियर क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव स्थित राम मनोहर लोहिया पूर्व माध्यमिक शिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद के जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हीरालाल यादव, मुन्नी लाल यादव, त्रिलोकी नाथ यादव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नंदा लाल, कवि गोवर्धन, बाबूलाल यादव, अमरनाथ यादव, जितेंद्र यादव आदि रहे। छितौनी स्थित नोजा कान्वेन्ट में स्वामी विवेकानन्द जयंती व स्कूल के चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवन्धक व जिला मंत्री भाजपा रामजी सिंह व पूर्व प्रधान शान्ति सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्ष अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रियंका श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश सोनी, फिरदौस रहमान, अजीत तिवारी, अर्पणा, वंदना, वृजबिहारी सिंह आदि रहे। संचालन रूपाली व फैजल रहमान ने किया। परिखरा गांव में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में दयालु बाबा उत्तर माध्यमिक विद्यालय पर विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमांशु श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सुशीला श्रीवास्तव, नित्या वचन राम, इसरार अहमद, शैलेश, तेज नारायण ठाकुर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई
बेल्थरारोड। जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा से विभूषित किया। अभाविप के नगर अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने स्वामी विवेकानंद को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। विभाग संयोजक सौरभ सिंह रानू ने स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर विजय आनंद, अमित रंजन यादव, दिगंबर यादव, रजत गुप्ता, अनुज नारायण, राहुल कुमार, सोनू आदि रहे।
इनसेट...
माल्यार्पण कर किया याद
सुखपुरा। कस्बा स्थित एक कटरे में विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, रामायण सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, बसंत सिंह आदि रहे।
इनसेट...
एनएसएस के स्वयं सेवक सेविकाओं ने युवा महोत्सव मनाया
बैरिया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई के स्वयं सेवक-सेविकाओं द्वारा युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. अरविंद कुमार राय द्वारा मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होना आवश्यक है। इस मौके पर चंदन कुमार राय, आशुतोष राय, मनीष कुमार, शिवेश पांडेय, रामबदन गोंड, प्रेमप्रकाश पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता डा. नरेंद्र बहादुर राय व संचालन रूपा केशरी ने किया।

विधायक ने किया नमन, रैली निकाली
जयप्रकाश नगर। जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर में स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। विधायक श्री सिंह ने युवाओं के साथ गांवों में सीएए के समर्थन में रैली निकाली। विधायक ने कहा कि लोग खुद न ीिसर्फ इसके पक्ष में भाजपा के अभियान से जुड़ रहे हैं और मिस्ड कॉल तथा समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर इस कानून के पक्ष में एकजुटता दिखा रहे हैं बल्कि इसका विरोध करने वालों को भी जवाब दे रहे हैं। इस मौके पर जेपी ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह, अरुण सिंह, रजनीकांत, मणिभूषण सिंह, निखिल उपाध्याय आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed