फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swami Abhishek Brahmachari reached Ballia district: Said on Ram temple Those who question the existence of R

बलिया पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी: राम मंदिर पर बोले- 'राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले पस्त हैं'

Fri, 05 Jan 2024 05:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी यूपी के बलिया जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा की अपनी सुविधानुसार सबको भगवान राम के दर्शन हेतु अयोध्या जाना चाहिए। प्रभु राम का विरोध करके कोई नहीं सुखी रहेगा।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में भक्तिमय माहौल है।

विज्ञापन
Swami Abhishek Brahmachari reached Ballia district: Said on Ram temple Those who question the existence of R
बलिया जिले में पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे। यहां स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, कहा की प्रभु राम भारत के लोगों के प्राण तत्व हैं। देश उत्सव नहीं महामहोत्सव मना रहा है। वनवास के उपरांत अयोध्या वापसी पर जो माहौल था आज उससे भी अधिक उत्साह है। कुछ अवांछित तत्व हैं जिनसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कुछ जेहादी हैं जिन्होंने प्रभु राम के अस्तित्व पर सालों तक सवाल उठाया आज जनता ने उन्हें पस्त कर दिया है।

विज्ञापन

स्वामी ने कहा की अपनी सुविधानुसार सबको भगवान राम के दर्शन हेतु अयोध्या जाना चाहिए। प्रभु राम का विरोध करके कोई नहीं सुखी रहेगा।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में भक्तिमय माहौल है। सिर्फ सनातनियों के लिये ही नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए गर्व का समय है की प्रभु राम 2024 में अपने निवास में पधार रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभु राम समरसता के प्रतीक हैं। आज सभी वर्ग के लोग प्रभु राम के रंग में रंग गए हैं। स्वामी करपात्री जी महाराज ने प्रभु राम के मंदिर निर्माण हेतु संघर्ष प्रारंभ किया था। 1992 के कारसेवकों का सपना साकार हो रहा है। देश के प्रत्येक नागरिक का सपना पूरा हो रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी लोग अपनी सुविधा से प्रभु राम का दर्शन करने अयोध्या अवश्य जाएँ। उन्होंने कहा की भारत बदल रहा है क्योंकि प्रभु राम टेंट से निकल कर अपने महल में आ रहे हैं। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया वह समाप्त हो गये। जिन्होंने प्रभु राम का झंडा उठाया आज वह चमक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed