फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suspected corona patients coming from abroad will be admitted in isolation

विदेश से आने वाले कोरोना के संदिग्ध मरीज होंगे आइसोलेशन में भर्ती

Sun, 22 Mar 2020 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Suspected corona patients coming from abroad will be admitted in isolation
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेशन वार्ड में उसी संदिग्ध कोरोना मरीज को भर्ती किया जाएगा जो विदेश से आया हो और 14 दिन के अंदर उसे तेज बुखार, गले में खरास व सांस लेने में तकलीफ जैसे महसूस हो। इसके अलावा उसके संपर्क में अन्य कोई व्यक्ति आया हो।
विज्ञापन

अगर किसी को सामान्य खांसी, बुखार व अन्य लक्षण हो तो उसे भर्ती नहीं किया जाएगा। कारण कि सर्दी जुकाम का यह सीजन चल रहा है। उन्होंने डाक्टरों को बताया कि ऐसे मरीजों को भर्ती नहीं बल्कि दवा देकर घर लौटा दें। देखा जा रहा है कि जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज को ग्रामीण क्षेत्र के डाक्टर कोरोना की बात ककहर भेज दे रहे है।
विज्ञापन

जिसके कारण अस्पताल पर लोड बढ़ रहा है, वहीं मरीज हलकान होने के साथ ही डरे व सहमे रह रहे है। कहा कि अगर कोई विदेश से आया हो और उसमें 14 दिन के अंदर खांसी, तेज बुखार व सांस लेने में तकलीफ हो तो उस मरीज को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना देकर भेजे। ताकि लोगों के अंदर कोरोना को लेकर बने भय को निकाला जा सकें। बताया कि कोरोना वायरस के 18 मरीजों को एक साथ इलाज करने की व्यवस्था है। अगर इससे अधिक मरीज पहुंचे तब दिक्क्तें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आए यात्रियों को 14 दिन तक अलग रहने की दी गई सलाह
बलिया। रविवार की सुबह 11 बजे जैसे ही दिल्ली से दो बसें जलालपुर पहुंची, वैैसे ही वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी यात्रियों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सभी यात्रियों से कहा कि कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर आप लोग 14 दिन तक अपने परिवार से अलग रहकर रहेंगे। अगर इस दौरान तेज बुखार, गले खरास व सांस लेने में तकलीफ हो तो नजदीकी चिकित्सक से संपर्क कर दवा लेंगे। इसके अलावा बार-बार हाथ धोना, नाक, कान व मुंह को नहीं छूएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed