{"_id":"64dd1b176a001194d002dfc4","slug":"suremanpur-and-yusufpur-railway-station-will-be-rejuvenated-ballia-news-c-190-1-bal1001-1648-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुरेमनपुर व यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुरेमनपुर व यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
सुरेमनपुर व यूसुफपुर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कराया जाएगा। कुछ ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। इस संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी व अन्य अधिकारियों से वार्ता की गई है। डीआरएम व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरेमनपुर में बैठक करूंगा। उक्त बातें सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने बुधवार को बैरिया संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि यूसुफपुर व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित हैं। दोनों जगह स्टेशन के विकास के लिए सितंबर महीने में शिलान्यास किया जाएगा। सुरेमनपुर व यूसुफपुर स्टेशनों पर एक्सीलेटर के अलावा कोच डिस्प्ले, पीने के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था, शौचालय, प्रतीक्षालय व रिटायरिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।
प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर टीन शेड, बैठने के लिए बेंच, रोशनी के बल्ब व पर्याप्त संख्या पंखें, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था होगी। सुरेमनपुर में सफाईकर्मियों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वह पशुपालकों को दुधारू पशु खरीदने के लिए उदारता पूर्वक ऋण दें। अन्यथा उनके ऊपर कार्रवाई कराई जाएगी। सांसद ने एक बार फिर लोगों से मोटे अनाजों के उत्पादन का रकबा बढ़ाने का आग्रह किसानों से किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कटान रोकने के लिए होगा पक्का कार्य
बैरिया। सुरेमनपुर दियारांचल को सरयू नदी से बचाने के लिए पक्का कटान रोधी कार्य करवाने की घोषणा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने की। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों को बताया की जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से इस संदर्भ में वार्ता हुई है। प्रोजेक्ट बनवाने का निर्देश दिया है। धन की व्यवस्था मैं कराऊंगा।
दियरांचल के लोगों को कटान से कटने नहीं दिया जाएगा। उपजाऊ भूमि जो सरयू नदी में विलीन हो रही है उसे भी रोकने की व्यवस्था की जाएगी। यह तभी होगा जब पक्का कटान रोधी कार्य होगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सांसद को भरोसा दिया है इस संदर्भ में जल्द ही कार्य योजना तैयार की जाएगी।