फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Support of Minister Sanjeev Balyan Om prakash Rajbhar said UP is big state should be divided into four parts.

मंत्री संजीव बालियान का समर्थन: ओमप्रकाश राजभर बोले- यूपी बड़ा प्रदेश, चार भागों में हो बंटवारा

Tue, 03 Oct 2023 12:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बलिया पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने  मंत्री संजीव बालियान के बयान का समर्थन किया और उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटे जाने की वकालत की।
 

विज्ञापन
Support of Minister Sanjeev Balyan Om prakash Rajbhar said  UP is big state should be divided into four parts.
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने केंद्रीय राज्यमंत्री  संजीव बालियान के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग की है। बलिया स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से कहा कि पहले भी पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की मांग उठती रही है। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। हम इसके चार भागों में बंटवारे के पक्षधर हैं। 

विज्ञापन


बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सुभासपा प्रमुख ने कहा हमें इसमें दो चीजें देखने को मिली हैं। इसमें 36 फीसदी आंकड़ा अति पिछड़ी का है। सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार ने 36 फीसदी के साथ भेदभाव किया। इन लोगों ने 36 फीसदी को सामाजिक न्याय के दायरे में लाकर आज तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन

बिहार की जातिगत जनगणना में राजभरों के साथ अन्याय

आठ बार नीतीश कुमार, दो बार लालू यादव और उनकी पत्नी भी मुख्यमंत्री रही हैं। ये सामाजिक न्याय नहीं होता है। मैं बिहार के 26 जिले में घूमा हूं। वहां बड़ी संख्या में राजभर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति की लाश से लिपटकर खूब रोई, पकड़ी गई तो बोली- प्रेमी के बिना नहीं जी सकती
 

15 से 12 हजार की संख्या में एकत्र होते हैं। जातिगत जनगणना में इनका आंकड़ा प्रतिशत में भी नहीं आया है। इससे स्पष्ट है कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो राजनीति में नहीं हैं उनकी गणना किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है। जनगणना में त्रुटि हुई है।

बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी गई

ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों के भाजपा के साथ आने पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी है। भाजपा ने आयुष्मान कार्ड, निशुल्क राशन, किसान सम्मानि निधि सभी योजनाओं का लाभ दिया है। ये लाभ किसी की जाति और धर्म पूछ कर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed