फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunbeam's Kridotsav 'Udaan' begins

सनबीम के क्रीड़ोत्सव ‘उड़ान’ का शानदार आगाज

Fri, 31 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sunbeam's Kridotsav 'Udaan' begins
सनबीम स्कूल में दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव ‘उड़ान’ के दौरान बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर? - फोटो : BALLIA
बलिया। सनबीम स्कूल में दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव ‘उड़ान’ की शुरूआत शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या सीमा तथा विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद क्रीड़ा प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने मशाल लेकर सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पहले दिन बास्केटबाल ब्वायज में यलो हाउस व गर्ल्स में ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में ब्वायज व गर्ल्स दोनों येलो हाउस तथा खो-खो में ब्वायज व गर्ल्स दोनों ग्रीन हाउस ने जीता। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में उसके सर्वांगीण विकास के साथ अनुशासन लाता है। उन्होंने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समयबद्धता की अनिवार्यता पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह ने प्रतिभागियों सहित सभी को शुभकामना दी। संजू यादव, प्रीति गुप्ता, अबू सईद, पंकज सिंह, कमल यादव राजेश जालान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed