फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Summer Special going to Delhi was 13 hours late and Kamayani coming from Mumbai was 4 hours late

Ballia News: ट्रेन हुई लेट; दिल्ली जाने वाली समर स्पेशल 13 घंटे और मुबंई से आने वाली कामायनी चार घंटे लेट

Sun, 08 Jun 2025 11:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:27 PM IST
सार

ट्रेन की देरी जनता की परेशानी का कारण बनी हुई है। आलम ये है कि सात से अधिक ट्रेनें तीन से 13 घंटे लेट चल रही हैं। जनता नाराजगी व्यक्त कर रही है। जानकारी के अनुसार मौसम की गर्मी में परेशान आम आदमी प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में निराश बैठा रह रहा है।

विज्ञापन
Summer Special going to Delhi was 13 hours late and Kamayani coming from Mumbai was 4 hours late
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ग्रीष्मकालीन और लगन के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं समर स्पेशल ट्रेनें दो से 12 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलवे स्टेशन पर इंतजार में यात्री भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रविवार को 04606 कटरा- गुवाहाटी समर स्पेशल 12 घंटे, 04011 दरभंगा -दिल्ली जंक्शन समर स्पेशल छह बजे सुबह की जगह 13 घंटा विलंब से शाम को सात बजे के बाद पहुंची।
विज्ञापन


04029 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार 10.35 बजे सुबह की जगह 10 घंटे की देरी से रात नौ बजे के बाद पहुंची। मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस 11071 चार घंटे विलंब से 10.35 बजे की जगह सुबह ढ़ाई बजे के बाद पहुंची। इसके अलावा सात से अधिक ट्रेनें तीन से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को 04071 दरभंगा - दिल्ली 15.30 घंटा, 04097 सीतामढ़ी -आनंद विहार एक्सप्रेस 6.34 घंटा, 04012 दिल्ली- दरभंगा समर स्पेशल 7 घंटा विलंब से पहुंची। समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए दूर दराज से लोग सुबह ही प्लेटफार्म पर पहुंच जा रहे हैं। पहुंचने पर ट्रेन 10 से 13 घंटा विलंब की जानकारी होनेे पर वापस भी लौटना मुश्किल हो जाता है।

ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी होने के कारण टिकट भी निरस्त नहीं करा पा रहे हैं। लोग परिवार के साथ यात्री विश्रामालय व प्लेटफाॅर्म पर इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ काउंटर पर ट्रेन के लोकेशन की जानकारी के लिए भीड़ लग रही है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कुछ स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही है।


सुबह चार बजे घर से निकले, स्टेशन पहुंचे तो 10 घंटे लेट थीं ट्रेन

सिकंदरपुर के बनहरा निवासी रामकुमार प्रसाद परिवार के पांच सदस्यों के साथ दिल्ली जाने के लिए दरभंगा -दिल्ली समर स्पेशल पकड़ने के लिए घर से सुबह चार बजे निकले। 5.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गए थे। प्लेटफार्म पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन विलंब है। पूछताछ काउंटर पर पता किया तो ट्रेन 10 घंटा लेट थी, शाम होते होते ट्रेन 13 घंटा विलंब रही। अन्य ट्रेनों के यात्रियों का वहीं हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed