{"_id":"621280b90465d5774a52283c","slug":"students-will-sit-at-a-distance-of-six-feet-from-each-other-in-board-exams-ballia-news-vns639604147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में एक-दूसरे से छह फीट की दूरी पर बैठेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में एक-दूसरे से छह फीट की दूरी पर बैठेंगे छात्र
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग चुनाव के साथ-साथ परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वहां सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। एक से दूसरे परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनाकर डेस्क स्लीप लगाई जाएगी।
केंद्र में कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी का प्रवेश मास्क के बगैर वर्जित रहेगा। केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी और कैमरा व वायस रिकार्डर अनिवार्य किया गया है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा की सभी गाइडलाइनों को जल्द से पूरा करने का निर्देश विभाग की ओर से जारी किया गया ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की केंद्र पर कमी नहीं होने पाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनपद में इस बार 211 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कुल 140925 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें हाईस्कूल के कुल 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 60807 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल में प्रतिभाग करने वाले बालक परीक्षार्थियों की संख्या 45766 तथा बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 29888 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालक परीक्षार्थी 35624 तथा बालिका परीक्षार्थी 25183 है। बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों में राजकीय स्तर के दो, अशासकीय सहायता प्राप्त 72 तथा वित्तविहीन 137 विद्यालय है। जिनका कुल योग 211 है। विभाग के अनुसार, परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा तथा एक से दूसरे परीक्षार्थी के बीच छह फीट की दूरी बनाकर डेस्क स्लीप लगाई जाएगी।
---
जनपद में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है जो केंद्र की गाइड लाइन है, उसका अनुपालन केंद्र व्यवस्थापक तत्काल करा लें, ताकि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी ना होने पाए।
विज्ञापन
-डॉ. ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।