{"_id":"6a4d35a6f101731ab60c274a","slug":"students-showcased-their-talent-in-sports-competitions-ballia-news-c-190-1-bal1001-168146-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
जेएनसीयू की ओर से आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं और शिक्षक एवं शिक
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार से सप्ताहभर चलने वाले दीक्षोत्सव का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. नरेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता रहे।
दीक्षोत्सव के पहले दिन विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रजनी चौबे व सह-समन्वयन डॉ. सौम्या तिवारी ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. विवेक यादव रहे। आयोजन में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। इसी क्रम में समाज कार्य विभाग की ओर से जीराबस्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा देवकली इंग्लिश मीडियम प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, भाषण और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के लिए मेरी मां, मेरा सपना, शिक्षा का महत्व, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल के फायदे और नुकसान, डिजिटल इंडिया, बाल विवाह, प्रदूषण मुक्त भारत तथा महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, लेखन कौशल, सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास का विकास करना है। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के प्राध्यापक, विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।