{"_id":"69b1cd9acd235fb75908475f","slug":"students-demonstrated-for-scholarship-and-other-demands-ballia-news-c-190-1-svns1008-159359-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्रवृत्ति सहित अन्य मांगों के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्रवृत्ति सहित अन्य मांगों के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति और टैबलेट वितरण करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं
- फोटो : 1
बलिया। छात्रवृति और निःशुल्क मोबाइल /टैबलेट वितरण की मांग को लेकर नगर के तीनों महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नु ने कहा कि प्रत्येक वर्ष छात्रों का छात्रवृत्ति के नाम पर छला जा रहा है। कुछ छात्रों के खाते में 2 साल की छात्रवृत्ति आई तो कुछ छात्रों के खातों में एक वर्ष की छात्रवृत्ति आई है। यहीं नहीं महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं को खाते में अब तक छात्रवृत्ति नहीं पहुंची है। चेतावनी दी कि छात्र कर्फ्यू का आह्वान किया जाएगा।
अरविंद गोंडवाना ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के विपरीत कुछ वर्षों से छात्र-छात्राओं को मोबाइल, टैबलेट वितरित नहीं किए जा रहे हैं।
छात्रनेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के खातों में जल्द से जल्द छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। साथ ही मोबाइल, टैबलेट से संबंधित कार्यवाही के लिए तीनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों संग बैठक की जाएगी। इस मौके पर आदित्य योगी, राकेश मोहन यादव,रितेश पांडेय, पूजा शर्मा, सुजाता तिवारी, महिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।