फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student dies due to tractor collision

Ballia News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत

Fri, 05 Jan 2024 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to tractor collision
क्षेत्र के कटहूरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कटहुरा निवासी अमरनाथ राजभर का 11 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार साइकिल से घर से सामान लाने के लिए आया हुआ था। कटहुरा गांव से मिट्टी गिरा कर ट्रैक्टर ट्राली वापस मुड़ेरा जा रही थी। साइकिल सवार अनुज को रौंदते हुए निकल गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को धर दबोचा। आस पास के लोगों ने अनुज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनुज कक्षा 4 का छात्र था। तीन भाइयों एवं एक बहन में अनुज बीच का था। मां सुनीता, भाई अंकित, बहन शिल्पा और अनूप को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed