फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong rulers are the creators of developed nations.

Ballia News: सशक्त शासक विकसित राष्ट्र का निर्माता

Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strong rulers are the creators of developed nations.
जीराबस्ती ​स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान देवरिया के विधायक डा
बलिया। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यालय में शनिवार शाम प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवरिया के विधायक डाॅ. शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि सशक्त शासक विकसित राष्ट्र का निर्माता होता है। जब शासक कमजोर होगा तो राष्ट्र दुश्मन से हमेशा परेशान रहेगा। कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से पहले देश के प्रधानमंत्री अपने को असहाय महसूस करते थे। आज आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश संयुक्त राष्ट्र संघ में गिड़गिड़ा रहा है। भगवान राम का घर खोजने में 500 साल लगे। सशक्त शासक आया तो भगवान का घर भी सुरक्षित हो गया। दृढ़ संकल्प के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करने वाली भाजपा प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, जनधनयोजना, अन्त्योदय योजना आदि का उल्लेख किया। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्ष 2026 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। कभी जनसंख्या को बोझ मानने वाले इस देश ने मोदी के नेतृत्व में जन को धन बना लिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के समय में हर तरफ विकास दिख रहा है। सनातन प्रेमियों का यह स्वर्णिम काल है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और संचालन डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, नारद राय, धनंजय कन्नौजिया, छट्ठू राम, धर्मेंद्र सिंह, अजय चौबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed