फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strict action will be taken if you mess with the integrity of the exam: DM

परीक्षा की सुचिता के साथ किया खिलावाड़ तो होगी कड़ी कारवाई: डीएम

Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if you mess with the integrity of the exam: DM
बलिया। 24 मार्च से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सोमवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन होगी। हिदायत दी कि अगर किसी भी केंद्र पर परीक्षा की सुचिता के साथ कोई खिलवाड़ हुआ तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में सभी केंद्र व्यस्थापक, प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर केंद्र पर अगर कोई दिक्कत है तो उसे पहले ही ठीक करा लें। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा हर कक्ष में सक्रिय हाल में हो। केंद्र पर साफ सफाई और शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र में प्रवेश के समय चेकिंग जरूर कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि छात्राओं की चेकिंग महिला अध्यापक ही करें। कहा कि नकल के लिए बदनाम बलिया की छवि बेहतर बनाना है। कोई गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई भी होगी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने आश्वस्त किया कि हर केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके अलावा थाने की पुलिस भी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था में सहयोग करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अगर कोई समस्या हो तो पहले ही सम्पर्क कर समाधान करा लें। बैठक में एएसपी विजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम, बीएसए शिवनारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इस बार कि परीक्षा में कुल 52 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इनमें 39 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों पर विशेष तौर पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधियों की निगाहबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि 211 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग मॉनीटरिंग सेल के द्वारा 12 कंप्यूटरों से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। मॉनीटरिंग सेल का मुख्य नोडल अधिकारी होगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन वेबकास्टिंग होगी। केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे मॉनीटरिंग सेल से जुड़े रहेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया के हाल में मॉनीटरिंग सेल स्थापित की जाएगी। इसमें बारह कंप्यूटर लगाया जाएगा। हर कंप्यूटर पर एक ऑपरेटर और एक शिक्षक क्रमवार केंद्रों में हो रही परीक्षा का हाल देखेंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दो प्रधानाचार्यों को इसका नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। एक नोडल पहली व दूसरा दूसरी पाली की परीक्षा की निगरानी करेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी, उच्च प्राइमरी स्कूलों, कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत तीन लाख 10 हजार 553 विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इनके प्रश्न पत्र डायट पकवाइनार के माध्यम से तैयार किए गए हैं।

कोरोना वायरस से बचाव के कारण पिछले दो साल से बेसिक एवं कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं हो पाईं थीं। उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। लेकिन अब निदेशालय के निर्देश पर इनकी वार्षिक परीक्षाएं दो पाली में होंगी। कक्षा एक में मौखिक, कक्षा दो व तीन में मौखिक एवं लिखित, कक्षा चार व पांच में लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं होंगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक की वार्षिक गृह परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों होंगी। कक्षा छह से आठ तक के परीक्षार्थी लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। शासन से आई स्कीम के तहत की परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से और दूसरी पाली की साढ़े 12 बजे से होगी। दो-दो घंटे परीक्षाएं चलेंगी। अलग से कोई समय सारिणी जारी नहीं होगी। मौखिक परीक्षा की प्रश्नोत्तरी स्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में बनेगी बीएसए शिवनारायन सिंह के मुताबिक कुल तीन लाख 10 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। इधर, सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समय सारिणी स्कूलों में भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed