फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strict action against negligence in IGRS, instructions to issue notice to all SDMs

Ballia News: आईजीआरएस में लापरवाही पर सख्ती सभी एसडीएम को नोटिस के निर्देश

Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in IGRS, instructions to issue notice to all SDMs
बलिया। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में फीडबैक और भौतिक सत्यापन की स्थिति अपेक्षित स्तर पर नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एसडीएम को सुधार के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
फीडबैक की समीक्षा में सदर और बांसडीह तहसील में 65-65 प्रतिशत, बैरिया में 51, रसड़ा में 66, सिकंदरपुर में 71 और बेल्थरारोड में 74 प्रतिशत प्रगति मिली।
डीएम ने कहा कि किसी भी तहसील में फीडबैक 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने एसडीएम को निर्धारित मानक के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। भौतिक सत्यापन में बैरिया 68, बांसडीह 79, रसड़ा 80 और सिकंदरपुर 83 प्रतिशत पर मिला। डीएम ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के साथ मौके पर सत्यापन भी गंभीरता से कराया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने सभी एसडीएम को फटकार लगाई और संबंधित अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी संदर्भ की शिकायतों को निर्धारित 15 दिन की समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल और ऑनलाइन आवेदनों के मामलों में कानूनगो, लेखपाल, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को तीन दिन में निस्तारण करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed