{"_id":"67c600881f6221eb5b055d97","slug":"static-magistrate-removed-from-two-examination-centers-ballia-news-c-190-1-bal1001-134806-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो परीक्षा केंद्रों से हटाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो परीक्षा केंद्रों से हटाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ग्राम पंचायत अधिकारी व पीडब्ल्यूडी के जेई को हटा दिया गया। दोनों पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की ओर से अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
मनियर इंटर कॉलेज मनियर पर ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार पांडेय की स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगी हुई थी। एक मार्च को उनके द्वारा परीक्षा में लापरवाही बरती गई थी, लिहाजा जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने विवेक की जगह पूर्ति निरीक्षक मनियर गुफरान राईन की तैनाती की गई है। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को भी उक्त परीक्षा केंद्र पर रिर्जव स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहने का निर्देश दिया है।
इसी प्रकार शिव नारायण उमा विद्यालय ससना बहादुरपुर पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के जेई मनिराम को हटाकर उनकी जगह सीयर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी श्याम प्रसाद को तैनात किया है।