{"_id":"642b0a4d164d3f333104dbba","slug":"standing-wheat-crop-of-500-acres-of-farm-in-fire-ballia-news-c-20-1-136521-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अगलगी में 500 एकड़ खेत की खड़ी गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अगलगी में 500 एकड़ खेत की खड़ी गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के बकुल्हा गांव से करीब एक किमी उत्तर दियारे के चांददीयर मौजा में सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देख किसान परेशान हो गए। साल भर की कमाई को बचाने के लिए दौड़ गए लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। देखते ही देखते 500 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई।
बकुल्हा गांव के पास चांददीयर मौजा में अचानक गेहूं की फसल में आग लगने के बाद किसान छाती पीटकर रोने लगे। किसानों का कहना था कि खरीफ से आस टूटा तो रबी की फसल की आस जगी। लेकिन अग्निदेव ने सारे अरमानों को तहस-नहस कर दिया। पूरे परिवार की साल भर की कमाई आग में स्वाहा हो गया। अब कहां से उनके लिए निवाला, बच्चों की पढ़ाई के खर्चे का इंतजाम होगा।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और घंटों प्रयास के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में पूरी तरह सफल नहीं हो रही थी। एक स्थान पर आग को बुझाया जाता था तो दूसरी ओर आग की लपटें दिखने लगता था।
विज्ञापन
ऐसे में चांददीयर मौजा में बकुल्हा, टोला फतेयराय, बैजनाथ के डेरा, चक्की चांददीयर, यादव नगर आदि गांवों के किसान राजेन्द्र यादव, हंसलाल चौधरी, सुजीत चौधरी, छीटेश्वर यादव, कामेश्वर राम, अनिल यादव आदि सैकड़ों किसानों का करीब 500 एकड़ गेहूं का खड़ी फसल जलकर राख हो गया। सूचना पर बैरिया थाना के पुलिसकर्मी, तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य मे जुट गए। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।