{"_id":"64285a6aca8dd422bb0fe743","slug":"ssb-jawan-killed-in-road-accident-in-ballia-his-car-collided-with-tre-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: सड़क हादसे में SSB जवान की मौत, पेड़ से टकराई थी कार, खुद चला रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: सड़क हादसे में SSB जवान की मौत, पेड़ से टकराई थी कार, खुद चला रहे थे
Sat, 01 Apr 2023 09:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:53 PM IST
सार
अवकाश पर अपने गांव आए सीमा सुरक्षा बल गोरखपुर में तैनात जवान की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हादसे से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अवकाश पर अपने गांव आए एसएसबी गोरखपुर में तैनात जवान की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में जवान की मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हादसे से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष सिंह (36) पुत्र श्यामदेव सिंह दस दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आए थे। शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए थे। कार स्वयं चलाते हुए घर लौट रहे थे। भगवान पुर गांव के सामने कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई और जवान की मौत हो गई। सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
कार में फंसी थी लाश
जेसीबी मंगाकर गाड़ी को खिंचवाया। उसमें फंसी लाश को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव को पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। संतोष सिंह अपने पीछे अपने पत्नी, एक पुत्र सूरज (17), दो पुत्री कुमारी लवली (18), खुशी (14) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन