फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Spur built at a cost of 1 crore washed away in the Ganga; permanent ghat also at risk.

Ballia News: एक करोड़ से बना स्पर गंगा में बहा, पक्के घाट पर भी खतरा

Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Spur built at a cost of 1 crore washed away in the Ganga; permanent ghat also at risk.
लालगंज क्षेत्र के शिवपुर घाट पर गंगा नदी के कटान में विलीन हुआ स्पर। जागरुक पाठक
लालगंज । गंगा के कटान से शिवपुर कपूर दीयर पंचायत को बचाने के लिए बनाए गए 10 में से एक स्पर शनिवार की रात नदी में समा गया। वहीं, अर्धनिर्मित पक्के घाट पर भी कटान का खतरा है। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कटान रोकने के लिए बनाए गए स्पर खुद ही गंगा की धारा में बहते जा रहे हैं। अगस्त में बरसात शुरू होते ही स्पर संख्या तीन क्षतिग्रस्त हो गया था और उसका आधा हिस्सा नदी में समा गया था।
विज्ञापन

अब स्पर संख्या एक भी कटान की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये से 10 स्पर बनाए गए थे। इसके अलावा 300 मीटर तक पार्कोवाइन विधि से कटान रोकने के लिए पिलर खड़े किए गए थे। आरोप है कि दस में से दो स्पर पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं, जबकि शेष की स्थिति भी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्तकार निर्मल यादव ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के लिए पहले किसानों के खेतों से मिट्टी निकाली गई, लेकिन उन्हें मुआवजा तक नहीं दिया गया। इसके बाद भी मानकों के अनुरूप काम नहीं कराया गया।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस पूरे मामले की जांच कराएं तो कथित अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। स्पर संख्या एक के कटान की भेंट चढ़ने से अर्धनिर्मित पक्के घाट को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान जारी रहा तो घाट का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।

ग्रामीण अजीत तिवारी और अविनाश तिवारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की गई धनराशि की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed