{"_id":"6acbf17179beb3b196058759","slug":"ballia-in-second-place-and-belthara-road-in-third-ballia-news-c-190-1-svns1008-174894-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बलिया दूसरे और बेल्थरारोड तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बलिया दूसरे और बेल्थरारोड तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते जिले के प्र
- फोटो : Archive
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रसड़ा तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बलिया तहसील दूसरे और बेल्थरारोड तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज, दुबहर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, चक्का प्रक्षेप सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज के यश यादव ने गोला और चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में शुभम यादव ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मोहम्मद सरताज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा वर्ग में राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज की काजल यादव ने चक्का प्रक्षेप में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी विजेता तहसीलों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह रहे। इस दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक, अध्यापक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें शशिप्रकाश राय, मुहम्मद दानिश, अनुज सिंह, कृष्णानंद, पंकज यादव, आशिफ अली, धर्मवीर यादव, पवन आर्य, सत्यप्रकाश, जितेंद्र, सुनील, करिश्मा वार्ष्णेय, गीता देवी, राजेश, अजीत सिंह, जेपी भारती और प्रवेंद्र सहित अन्य सहयोगियों ने जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया। अंत में जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव दिनेश प्रसाद ने खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, निर्णायकों, अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते जिले के प्र- फोटो : Archive