फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Spouses lit lamps on unemployment

देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरूद्घ युवाओं ने मोमबत्ती व टार्च जलाकर जताया विरोध

Thu, 10 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Spouses lit lamps on unemployment
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात 9 बजे से लेकर नौ बजकर 9 मिनट तक बेरोजगारी के सवाल पर दीपक जलाया। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में भी सपाइयों द्वारा दीपक जलाया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय %कान्हजी% ने कहा कि नगर क्षेत्र के अलावा बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना, हल्दी, बैरिया, सुखपुरा, बेरुआरबारी, सहतवार, रेवती व मनियर आदि इलाकों में समाजवादी पार्टी के लोगों ने बेरोजगारी को लेकर दीपक जलाया है। उन्होंने कहा कि इस सांकेतिक जनांदोलन में सभी वर्ग के लोगों ने भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के युवा अब जग गए हैं। जुमले वाले लोगों के जुमलेबाजी में नहीं फसेंगे।
विज्ञापन

मनियर। कस्बा के चांदूपाकड़ एवं उत्तर टोला समेत विभिन्न गांवों में बेरोजगार युवाओं ने बुधवार की रात मोमबत्ती, टार्च तथा मोबाइल का फ्लैश जलाकर केंद्र व राज्य सरकार का सांकेतिक विरोध किया। इस मौके पर मदन सचेस, इन्द्रजीत, अभिषेक, कुंदन, नवनीत, मुकेश, मनन्जय, रवि, जितेंद्र, अजीत, अमित, शिवानन्द, शक्ति, संदीप सिपू, छोटू, पिंटू, विशाल आदि रहे।बैरिया। तहसील क्षेत्र के बैरिया, रानीगंज, मधुबनी, विशुनपुरा सहित दर्जनों गांव में समाजवादी पार्टी के युवाओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर बुधवार की रात नौ बजे नौ मिनट मोमबत्ती, मोबाइल, टॉर्च, फ्लैश लाइट आदि जलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के गलत नीतियों तथा बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिजीत पंडित, राहुल पंडित, प्रभात, चंदन यादव, रामलाल, बबलू, इंद्रजीत आदि युवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनपुरा। क्षेत्र में भी देश में बढ़ती बेरोजगारी व भर्ती प्रक्रिया में लेट लतीफी से परेशान बेरोजगारों ने मोमबत्ती व टार्च जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर विनीत अंगद, छोटू, अभिषेक, अंकित यादव, संतोष यादव, गोलू, प्रतीक, पंकज, दिलीप, आनन्द प्रकाश आदि दर्जनों बेरोजगार शामिल रहे।
चिलकहर। पहाड़पुर के युवाओं ने बिना किसी राजनीतिक समर्थन के सरकार के खिलाफ जोर शोर से हल्ला बोला। उन्होंने टार्च व मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed