फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special emphasis on contact tracing, rapid investigation

कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जोर, तेजी से हो रही जांच

Sat, 22 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Special emphasis on contact tracing, rapid investigation
बलिया। कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास जारी है। सर्विलांस कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस है, जिसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टीमें लगाई गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच भी युद्धस्तर पर की जा रही है। रोजाना करीब 1500 जांच की जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन व क्वारांटीन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन काउंसिलिंग कर उनके लक्षण आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है। कोविड कमांड सेंटर से सभी गतिविधियों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि कोरोना केे लिए कुल 19 एम्बुलेंस चिन्हित हैं जिनमें 17 ब्लॉक स्तर पर तथा दो एम्बुलेंस शहर में लगी हैं। इसके अलावा दो एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) से लैस एम्बुलेंस है, जो गंभीर मरीजों को आजमगढ़ ले जाने के लिए तैयार है। यह भी बताया कि जिले में चार कोविड केयर सेंटर संचालित है, जहां 426 बेड की उपलब्धता है।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में तीन टीम, 6 टीमें शहरी क्षेत्र में कार्यरत
जिलाधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की काउंसिलिंग के लिए शहरी में 6 टीमें लगाई गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए हर ब्लॉक में तीन टीमें लगी है। इन टीम को मुहल्ला या गांववार जिम्मेदारी दी जाती है, जहां ये जाकर मरीजों से लक्षण आदि के बारे में जानकारी लेते हैं। लक्षण के हिसाब से एल-1 फेसिलिटी सेंटर में भेजने पर भी यही टीम निर्णय लेती है। काउंसिलिंग के दौरान दवा की एक किट, जिसमें विटामिन की गोलियां भी होती है, मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed