फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP wants to form its government on the strength of miss cartridge: Umashankar

मिस कारतूस के बल पर अपनी सरकार बनाना चाहती है सपा: उमाशंकर

Sun, 15 Jan 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
SP wants to form its government on the strength of miss cartridge: Umashankar
नगर के टाउन हाल बापू भवन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर केक काटते रसड़ा विधायक उमाश? - फोटो : BALLIA
बलिया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 67वां जन्मदिन नगर के टाउन हाल बापू भवन में रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने किया। बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने मुख्य अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मिस कारतूस के बल पर अपनी सरकार बनाना चाहती है। जब कि उनके पास कुछ भी नहीं है। आज नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत के चुनाव में आरक्षण रुपी घड़ियाली आंसू बहा रही है। जो पूर्व में भारत के सदन में आरक्षण बिल को फाड़ने का काम किए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मायावती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मायावती जो कुछ भी करती है वह दलित समाज, अल्पसंख्यक एवं सर्व समाज का भी भला करती है। कहा कि अब तक भारत के इतिहास में कोई नहीं किया वह कार्य बहन जी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किया। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी चेतई राम ने कहा कि 2024 मे बहन जी को देश व प्रदेश की सत्ता की कुर्सी सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि नगर पंचायत, नगरपालिका व नगर निगम के चुनाव को जीत कर बहन जी को जन्मदिन का गिफ्ट के रुप सुपुर्द कर 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाना है। सभा को जनार्दन राजभर, चंद्रशेखर माली, महफूज आलम, शैलेंद्र महाराज आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने महिलाओं में साड़ी वितरित किया। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती तथा संचालन सुरेंद्र निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed