फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP MP Sanatan Pandey's warning if certificates are not issued within a fortnight then there will be agitation

Ballia : सपा सांसद सनातन पाण्डेय की चेतावनी, एक पखवाड़े में प्रमाणपत्र बनना शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन

Tue, 07 Jan 2025 08:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक पखवाड़े में प्रमाणपत्र बनना शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे बोले कि अधिकारियों को उनको कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। 
 

विज्ञापन
SP MP Sanatan Pandey's warning if certificates are not issued within a fortnight then there will be agitation
सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने दी चेतावनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोंड और तुरैहा समाज के धरना-प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन में मंगलवार को पहुंचे बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि एक पखवाड़े के अंदर अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र देना शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। अधिकारियों को उनको कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे। 

विज्ञापन


बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा इस मामले को तीन बार विधानसभा में उठा चुका हूं। अगर गोंड, तुरैहा और खरवार समाज के लोगों को शीघ्र संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र देना शुरू नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई होगी। इससे पहले तहसील परिसर में गोंड, तुरैहा और खरवार जाति के लोग प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


अरविंद कुमार तुरैहा, अनिल, योगीन्द्र प्रसाद तुरैहा सहित तीन लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। एसडीएम को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र देने संबंधी ज्ञापन सौंंपा। एसडीएम बैरिया सुनील कुमार ने कहा कि आवेदक ऑनलाइन आवेदन करें। नियमानुसार जांच होगी। नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र बनेगा। हम संवैधानिक व्यवस्था से अलग नहीं जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिवशरण तिवारी, दशरथ यादव, संजय मिश्र, अंगद मिश्र, कमलेश यादव, धनजी तुरैहा, सुनील कुमार तुरैहा, लल्लन तुरैहा, शिवजी गोंड, अरुण गोंड, सुनील गोंड, हरेराम गोंड, विजय गोंड आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed